विश्व महिला शतरंज चैंपियनशिप में वीश्व नंबर दो चीन की जू वेंजुन हमवतन और मौजूदा विश्व चैम्पियन तान होंजई के खिलाफ शुरुआती 5 राउंड के बाद 3.5 – 1.5 से बढ़त बनाते हुए ए अपने पहले विश्व खिताब से बस दो जीत दूर रह गयी है ।
चैंपियनशिप में कुल मिलाकर 10 मैच खेले जाने है और पहले 5 में से ही 3 मैच जीतकर जू नें अपने इरादे जता दिये है और ऐसे उन्हे या तो चार ड्रॉ , एक जीत दो ड्रॉ या फिर दो सीधी जीत विश्व खिताब दिला देगी ।
साछ ही सीडे नाक आउट विश्व चैंपियनशिप का खिताब जीतकर विश्व चैम्पियन बनी तान के लिए अब जीत ही वापसी का एकमात्र मौका है और अगर उन्हे अपना विश्व खिताब बचाना है तो अगले 5 में 4 मुक़ाबले जीतने होंगे जो काफी मुश्किल नजर आता है ।