‘सेल्फी मैंने ले ली आज’ और ‘दिलों का शूटर है मेरा स्कूटर’ जैसे रैप साॅन्ग के बाद अब अपने फंकी स्टाइल से मशहूर रातों-रात स्टार बनने वाली ढिंचैक पूजा ने अब एक गाना रिलीज किया है। अब पूजा ने चेन्नई सुपर किंग्स को एक नया गाना डेडिकेट किया है। ढिंचैक अक्सर ही अपने अजीबो-गरीब गानों को लेकर सुर्खियां बटोरती हैं।
हम पूजा के जिस नए रैप की बात कर रहे हैं वो उन्होंने आईपीएल में चेन्नई टीम और महेंद्र सिंह धोनी के सपोर्ट करने के लिए गाया है। इसके बोल हैं- ‘जीतेंगे भी जीतेंगे चेन्नई सुपर किंग्स, हर बॉल को पीटेंगे चेन्नई सुपर किंग्स।’ ढिंचैक पूजा अपने इस नए रैप सॉन्ग के जरिए चेन्नई की टीम को सपोर्ट करती नजर आ रही हैं।