in

जानिए क्यों हरभजन सिंह पत्नी गीता बसरा और बेटी हिनाया के साथ अजमेर शरीफ पहुंचे….

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी हरभजन सिंह अपनी पत्नी गीता बसरा और बेटी हिनाया के साथ गरीब नवाज की दरगाह में जियारत करने अजमेर शरीफ पहुंचे। उन्होंने गरीब नवाज की मजार पर मखमल की चादर और अकीदत के फूल पेश कर कामयाबी की मन्नत मांगी। 

हरभजन सिंह अपनी बेटी हिनाया हीर को गोद में लिए हुए थे। दोपहर बाद हरभजन सिंह और गीता बसरा दरगाह पहुंचे। उनकी एक झलक पाने के लिए प्रशंसकों की भीड़ लग गई। पुलिस के सुरक्षा घेरे में वे दरगाह जियारत को पहुंचे। खादिम सैयद अताउर रहमान चिश्ती ने जियारत कराई। सैयद फहीम चिश्ती ने दस्तारबंदी की और तबर्रुक भेंट किया। वे दोनों कुछ देर दरगाह में रहे। फिर बाद में कादिर ने बताया कि हरभजन सिंह दरगाह में कुछ समय रूकना चाहते थे लेकिन अपनी ओर आ रही भीड में अपनी बेटी को परेशान होते हुए देखकर वे तुरंत वहां से रवाना हो गए। 

 

 

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ढिंचैक पूजा ने पढ़ाया CSK का हौसला , धोनी को किया ये खास गाना डेडिकेट

आस्ट्रेलियन ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में मनु अत्री और बी सुमित रेड्डी सेमीफाइनल में, बाकी सब बहार हो गए…