in

सायना, मुझे खुद पर पूरा भरोसा था और तभी मैं सफल वापसी कर पाई

हरियाणा की छोरी और राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता सायना नेहवाल ने कहा है कि उन्हें अपनी सर्जरी के बाद वापसी करने का पूरा भरोसा था।  सायना ने कहा, ”मुझे खुद पर पूरा भरोसा था और यही सबसे बड़ी वजह है कि मैं सफल वापसी कर पाई। हर खिलाड़ी को ऐसे दौर से गुजरना पड़ता है लेकिन मेरे लिए यह एक अच्छा अनुभव था। पिछले डेढ़ वर्ष में मेरे लिए काफी कुछ बदला लेकिन मैं हमेशा सकारात्मक बनी रही। यह केवल अच्छा प्रदर्शन करने की बात थी।”

देश की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी ने पिछले अप्रैल महीने में हमवतन पीवी सिंधू को फाइनल में हराकर राष्ट्रमंडल खेलों का स्वर्ण पदक जीता था और इसके बाद वह एशियाई चैंपियनशिप के सेमीफाइनल तक पहुंची थी। इस प्रदर्शन की बदौलत सायना फिर विश्व रैंकिंग में टॉप 10 में लौट आई हैं और इस समय 10 वें नंबर पर हैं।

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

इन कारणों की वजह से हुई प्रिटी जिंटा की आंखें नम…

निशानेबाज हीना सिद्धू आईएसएसएफ विश्व कप के लिए जर्मनी रवाना