हरियाणा की छोरी, राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण विजेता और एशियाई चैंपियनशिप में सेमीफाइनल तक पहुंची भारत की सायना नेहवाल गुरूवार को जारी ताकाा बैडमिंटन रैंकिंग में फिर से टॉप-10 में शामिल हो गयी हैं जबकि किदांबी श्रीकांत दो स्थान उठकर तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।
पीवी सिंधू तीसरे स्थान पर कायम
जहां सायना को रैंकिंग में दो स्थान का फायदा हुआ और अब वो 10वें नंबर पर आ गई हैं। सायना इससे पहले इस साल दो फरवरी को टॉप-10 में शामिल थीं लेकिन इसके बाद वह 11वें और 12वें नंबर पर खिसक गईं। सायना को एशियाई चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंचने का फायदा मिला। महिला रैंकिंग में भारत की ही पीवी सिंधू अपने तीसरे स्थान पर कायम हैं जबकि ताइपे की तेई यू जिंग एक स्थान का सुधार कर फिर से नंबर एक खिलाड़ी बन गई हैं। जापान की अकाने यामागुची एक स्थान खिसककर दूसरे नंबर पर पहुंच गयी हैं।