in

श्रीकांत एशियन गेम्स के लिए सुपर सीरीज टूर्नामेंट छोड़ सकते हैं

दुनिया के दिग्गज शटलर श्रीकांत एशियन गेम्स और वर्ल्ड चैंपियनशिप में शानदार परफॉर्मेंस कर भारत की झोली में कुछ और मेडल डालने की तैयारी कर रहे हैं। पुरष बैडमिंटन एकल में दुनिया के नंबर 3 खिलाड़ी श्रीकांत के लिए BWF के व्यस्त शेड्यूल को देखते हुए खुद को चोट से दूर रखना भी एक चुनौती होगी।

आगामी बिजी शेड्यूल को देखते हुए खुद को फिट और ऐक्टिव रखने के लिए श्रीकांत कुछ सुपर सीरीज टूर्नमेंट में हिस्सा नहीं लेने पर विचार कर रहे हैं। हाल ही में यह दिग्गज खिलाड़ी वर्ल्ड रैंकिंग में नंबर 1 के पायदान पर पहुंचा था। बाद में वह खिसक तीसरे पायदान पर आ गए। 

श्रीकांत ने हमारे सहयोगी टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया, ‘चोट की समस्या सिर्फ मेरे लिए ही नहीं बल्कि हम सभी (बैडमिंटन खिलाड़ियों) के लिए एक बड़ी चिंता बन रही है। मैं पिछले साल और इस साल शुरुआत में चोटिल था। मैं अपनी सेहत को अपने दिमाग में रखना चाहता हूं। मेरी पहली प्राथमिकता यही होगी कि मैं अपने शरीर का ध्यान रखूं। इसके लिए मैं कुछ टूर्नमेंट (सुपर सीरीज) छोड़ सकता हूं। 

पीवी सिंधु, साइना नेहवाल समेत कॉमनवेल्थ खेलों में भाग लेने वाले दूसरे खिलाड़ियों के साथ बैडमिंटन असोसिएशन ऑफ इंडिया (BAI) के कार्यक्रम में भाग लेने के राजधानी आए श्रीकांत ने बताया, ‘मैं एशियन गेम्स और वर्ल्ड चैंपियनशिप्स को टारगेट कर रहा हूं, इस समय यही मेरी प्राथमिकता में है। बिल्कुल, मुझे अपनी रैंकिंग को भी बनाए रखना होगा, तो इसी को देखते हुए मैं अपने सीजन की प्लानिंग करूंगा। हालांकि मैं रैंकिंग्स के लिए नहीं खेलता हूं। मेरे लिए यही जरूरी होता है कि टूर्नमेंट्स में अच्छा करूं।’ 

 

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नीरज ने अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ एक नया रिकॉर्ड बनाया..

IPL 2018: मुंबई ने प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है….