एसबेल किपरोप बीजिंग ओलंपिक 1500 मीटर चैंपियन को प्रतिबंधित शक्तिवर्धक दवाओं के सेवन का दोषी पाया गया है। लेकिन वहीं ब्रिटिश अखबार द गार्डियन ने किपरोप के हवाले से कहा, ‘‘मैं कीनिया में डोपिंग के खिलाफ लड़ाईमें पुरोधा रहा हूं। मैं खुद को पाक साफ साबित करूंगा।’’ उनका नमूना पिछले साल प्रतिस्पर्धा से इतर लिया गया था।
बीजिंग ओलंपिक में किपरोप ने 1500 मीटर में रजत जीता था लेकिन स्वर्ण पदक विजेता राशिद रमजी के डोप टेस्ट में विफल रहने के बाद उन्हें पीला तमगा मिला।