आईपीएल मुकाबले में राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने मुंबई इंडियंस को 14 रनों से हराकर तीसरी जीत दर्ज की। कप्तान विराट कोहली ने इस जीत को अनुष्का शर्मा को समर्पित किया। उन्होंने मैच के बाद बयान देते हुए कहा, ”आज मेरी पत्नी का जन्मदिन है। ये जीत उसके लिए एक छोटा सा तोहफा है। उसके सामने दो अंक जुटाना बहटत जरूरी था।”
टीम की जीत का श्रेय कोहली ने गेंदबाजों को दिया। उन्होंने कहा कि तेज गेंदबाजों ने सूझबूझ से काम किया आैर स्थिति देख गेंद की गति में परिवर्तन किया जिसका फायदा हमें मिला। बेंगलुरू ने इस मुकाबले में मुंबई को 14 रन से हराकर नाकआउट के लिए क्वालीफाई करने की उम्मीदों को जीवंत रखा।
आरसीबी के 168 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई की टीम सात विकेट पर 157 रन ही बना सकी। आरसीबी ने इसके साथ ही मौजूदा सत्र में मुंबई के खिलाफ उसी के मैदान पर मिली 46 रन की हार का बदला भी चुकता कर दिया।