जिन्दगी से प्यार हो या ना हो लेकिन खेल के प्रति प्यार दिखाने के कारण कई फैंस कुछ अलग कर बैठते हैं आैर सुर्खियों में आ जाते हैं। इसी कड़ी में एक फैन ने फुटबाॅल मैच देखने के लिए वो काम कर दिखाया जो अभी तक कोई नहीं कर सका।
ये फुटबॉल क्लब का फैन है जिसका नाम अली डेमिरकाया बताया गया। इसपर डेनिजली अतातुर्क स्टेडियम ने गंदे आचरण के लिए एक साल का बैन लगा रखा था। लेकिन इसने मैच देखने के लिए क्रेन बुक करवा ली आैर ऊंचाई में जाकर मैच देखने लगा।
Yamuk Ali iş başında #Denizlispor (ceza yemiş gene?) pic.twitter.com/PwEf1bf9cx
— Ömer Faruk Doğan (@FarukDogaan) April 28, 2018