in

नडाल और निशिकोरी फाइनल में…

दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी रफेल नडाल और जापान के केई निशिकोरी ने विपरीत परिस्थितियों में अपने-अपने सेमीफाइनल मुकाबले जीतकर मोंटे कार्लो मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। नडाल ने एकतरफा सेमीफाइनल में ग्रिगोर दिमित्रोव को 6-4 6-1 से हराया जबकि जापान के निशिकोरी ने पहला सेट गंवाने के बाद तीसरे वरीय एलेक्जेंडर ज्वेरेव को 3-6 6-3 6-4 से शिकस्त दी।

मोंटे कार्लो में अब तक नडाल को सिर्फ तीन खिलाड़ी हरा पाए हैं जहां उन्होंने 71 में से 67 मैचों में जीत दर्ज की है जबकि सिर्फ चार मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

 

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पति के आउट होने पर पत्नी का रहा ऐसा हाल…

शूटिंग में ISSF वर्ल्ड कप में भारत का खराब प्रदर्शन जारी