in

जानिए मणिका बत्रा के तिरंगे की नेल-पॉलिश लगाने का राज…

कॉमनवैल्थ गेम्स में शानदार प्रदर्शन करने वाली टेबल टेनिस खिलाड़ी मणिका बत्रा इन गेम्स दौरान अपने फैशन सैंस के लिए भी चर्चित रही। सबसे ज्यादा ध्यान खींचा उनकी तिरंगे वाली नेल-पॉलिश ने। मणिका ने एक सम्मान समारोह दौरान तिरंगे वाली नेल-पॉलिश लगाने का राज लोगों से शेयर किया है। मणिका ने बताया कि इससे उन्हें अच्छा प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिली।

दिल्ली की 22 वर्षीय खिलाड़ी ने साथ ही कहा- राष्ट्रमंडल खेलों के प्रदर्शन के बाद मुझे लड़कियों से ढेरों संदेश मिले कि वे मेरी तरह बनना चाहती हैं। मैं भी इन लड़कियों के लिये एक रोल मॉडल बनना चाहती हूं और मेरा यही सपना है कि टेबल टेनिस के साथ मेरा नाम हमेशा जोड़कर देखा जाए।

उन्होंने कहा- तिरंगा तो हमेशा हमारे दिल में रहता है लेकिन मैंने इसे अपने नाखूनों पर लगाया। इससे मुझे हमेशा अच्छा करने की प्रेरणा मिलती रही। जब भी मैं किसी गेम या मैच में पिछड़ रही थी तब मैं सर्विस करते समय अपने नाखूनों की तरफ देखती थी और उसपर बना तिरंगा हमेशा प्रेरणा देता था। 

 

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देखिए दुनिया की सबसे Hot टेनिस खिलाड़ी….

पंजाब ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 7 विकेट से हराया….