बल्लेबाजी के साथ-साथ मैदान में अपने डांस से फैंस का मनोरंजन करने में क्रिस गेल कभी पिछे नहीं रहते। रविवार को भी गेल ने कुछ ऐसा ही किया। मैच में तूफानी पारी खेलेने के बाद जब गेल को ‘मैन ऑफ मैच अवॉर्ड’ लेने के लिए बुलाया गया तो वह डांस करते हुए मंच पर पहुंचे।
गेल ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ इस सीजन में अपना पहला मैच खेला और 33 गेंदों में ताबड़तोड़ 63 रन बनाए।उन्होंने 190 के स्ट्राइक रेट से खेले गई पारी में 7 चौके और 4 छक्के लगाए। गेल ने सिर्फ 22 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया. गेल का वीडियो IPL के पेज पर अपलोड किया गया है।
गेल ने सीजन का आगाज तो तूफानी पारी के साथ किया लेकिन उनका सफर आसान नहीं था। इस सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी के वक्त तो ऐसा लग रहा था कि गेल बिना बिके ही रह जाएंगे और इस साल IPL नहीं खेल सकेंगे।