in

दुनिया की आयरन लेडी ने बॉक्सिंग में भारत को दिलाया 18वां गोल्ड…

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय एथलीट्स का शानदार प्रदर्शन जारी है। भारत की आयरन लेडी महिला बॉक्सर मेरीकॉम ने 45-48 किलोग्राम वर्ग में गोल्ड जीता है। यह राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का 18वां गोल्ड है। मेरीकॉम ने नॉर्थन आयरलैंड की क्रिस्टीना ओकोहारा को 48 किलोग्राम की कैटगरी के फाइनल में हराकर गोल्ड पर कब्जा कर लिया है।

 मैरीकॉम

कॉमनवेल्थ गेम्स में मेरीकॉम का ये पहला पदक है। दोनों खिलाड़ियों के बीच हुए अंतिम व निर्णायक मुकाबले में पांच राउंड खेले गए, जिनमें मेरीकॉम ने सभी राउंड में बढ़त को बरकरार रखा और देश के लिए गोल्ड जीता। इसके साथ ही भारत के खाते में कुल 44 मेडल हो गए, जिसमें 18 गोल्ड, 12 सिल्वर और 14 ब्रॉन्ज शामिल हैं।

 

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देश के लिए पदक लेकर लौटी ये खिलाड़ी, बांग्लादेशी रेसलर को 36 सेकंड में हराया था

IPL 2018: मुबंई और दिल्ली के बीच होगा मुकाबला, दोनो में से किसी एक को मिलेगी पहले जीत