आईपीएल में बेंगलुरु की कप्तानी कर रहे हैं विराट कोहली ने कहा कि उन्हें लग्जरी कारें बहुत पंसद हैं, फिर चाहे वो एसयूवी हो या फिर सेडान।
कोहली ने यहां बीती रात ‘ऑडी आरएस 5 कूप’ का अनावरण करने के बाद कहा, ‘‘मैं लग्जरी कारों का मुरीद हूं, सेडान और एसयूवी दोनों। आमतौर पर मैं रोजमर्रा की यात्रा के लिए एसयूवी में बैठना पसंद करता हूं लेकिन अन्य मौकों पर मैं सेडान का इस्तेमाल करता हूं। मुझे लग्जरी कारें काफी पसंद हैं।’’
