मैच से पहले इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें संस्करण का रंगारंग शुभारंभ हुआ। IPL 2018 का आगाज चेयरमैन राजीव शुक्ला की ओर से शुभारंभ की औपचारिक घोषणा के साथ हुआ। ओपनिंग समारोह मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हुआ, जिसमें बॉलीवुड सितारे वरुण धवन, मशहूर डांसर प्रभु देवा और ऋतिक रोशन ग्लैमर का तड़का लगाया। एक्ट्रेस तमन्ना, जैकलीन फर्नांडिस और मशहूर सिंगर मीका ने भी इसमें इन स्टार्स का बराबरी से साथ दिया। ऋतिक रोशन की ताजगीभरी डांस परफॉर्मेंस के साथ समारोह का समापन हुआ।
We're ready. Are you? #VIVOIPL pic.twitter.com/aQnUHTuGqi
— IndianPremierLeague (@IPL) April 7, 2018