आईपीएल सीजन 11 का पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है।
मुंबई इंडियंस
मुंबई के कप्तान रोहित हैं। बल्लेबाजी में रोहित जब फॉर्म में होते हैं तो सभी जानते हैं कि वह कितने खतरनाक होते हैं। रोहित के अलावा टीम की बल्लेबाजी जेपी ड्यूमिनी, कीरोन पोलार्ड, ईशान किशन, इविन लुईस के जिम्मे रहेगी।
चेन्नई सुपर किंग्स
धोनी के सामने अपनी टीम को एकजुट कर वही प्रदर्शन करवाने की चुनौती है जिसके लिए चेन्नई जानी जाती है। टीम की बल्लेबाजी आईपीएल के सबसे सफल बल्लेबाज सुरेश रैना के जिम्मे है. रैना ने अपने बल्ले से कई बार चेन्नई को जीत दिलाई है।
टीमें:
मुंबई इंडियंस:
रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह, राहुल चाहर, पैट कमिंस, बेन कटिंग, अकिला धनंजय, जे पी डुमिनी, ईशान किशन, सिद्धेश लाड़, इविन लुईस, शरत लुंबा, मयंक मार्कंडेय, मिशेल मैक्लेंघन, मोहसिन खान, मुस्ताफिजुर रहमान, एमडी निदेश, हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पंड्या, कीरोन पोलार्ड, अनुकूल रॉय, प्रदीप सांगवान, तजिदर सिंह, आदित्य तारे, सौरभ तिवारी, सूर्यकुमार यादव।
चेन्नई सुपर किंग्स:
महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), केएम आसिफ, सैम बिलिंग्स, चैतन्य बिश्नोई, ड्वेन ब्रावो, दीपक चाहर, फाफ डु प्लेसिस, हरभजन सिंह, इमरान ताहिर, रवींद्र जडेजा, केदार जाधव, नारायण जगदीसन, क्षितिज शर्मा, मोनू कुमार, लुंगी नगीदी, सुरेश रैना, अंबाती रायडू, कर्ण शर्मा, कनिष्क सेठ, ध्रुव शौरे, शार्दुल ठाकुर, मुरली विजय, शेन वाटसन और मार्क वुड।