in

CWG 2018: मुक्केबाज अमित फंगल और नमन तंवर का जीत से आगाज, अंतिम 8 में पहुंचे

भारत के मुक्केबाज अमित फंगल ने 49 किलो भार वर्ग में  दूसरे दिन  शानदार प्रदर्शन कर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। अमित ने घाना के तेतेह सुलेमान को मात दी। वहीं नमन तंवर ने भी 91 किग्रा वर्ग के अंतिम आठ में जगह बना ली।

नमन तंवर ने तंजानिया ने हरुना म्हांडो को हराकर क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई। 19 साल के नमन ने पिछले एशियाड में रजत पदक जीतने वाले सुमित सांगवान को ट्रॉयल में हराकर कॉमनवेल्थ खेलों का टिकट हासिल किया था। और उनके तेवरों से लग रहा है कि वह जारी खेलों में भारत के लिए कामयाबी हासिल कर सकते हैं।

भारतीय मुक्केबाज पूरी तरह से तेतेह पर हावी रहे और इसी कारण सभी रेफरियों ने आम सहमति से अमित को 5-0 से विजेता घोषित किया।

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWG 2018: साइकिलिंग में भारत को मिली हार

कॉमनवेल्थ गेम्स में शनिवार की सुबह भारत के लिए एक और गोल्ड लेकर आई…