आईपीएल 11वें सीजन के शूरू होने से पहले खिलाड़ियों के बाहर होने का सिलसिला शुरू हो चुका है। अब इस लिस्ट में साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कागिसो राबाडा का भी नाम जुड़ गया है। दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए ये बड़ा झटका है।
कमर में लगी चोट के कारण राबाडा आईपीएल नहीं खेल पाएंगे। दिल्ली ने 4.2 करोड़ की कीमत पर राइट टू मैच का इस्तेमाल कर राबाडा को टीम से जोड़ा था। लेकिन अब चोट के कारण अगले तीन महीने तक मैदान पर नहीं उतर पाएंगे।
दिल्ली 8 अप्रैल को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। टीम की कमान एक बार फिर गौतम गंभीर के हाथों में है।