in

500 पदकों का आंकड़ा छूकर भारत नया कीर्तिमान रच सकता है

ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में अगले महीने शुरू होने वाले 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में कुल 500 पदकों का आंकड़ा छूकर भारत नया कीर्तिमान रच सकता है। चार अप्रैल से शुरू होने वाले इन खेलों में यदि भारत पांच सौ पदकों  आंकड़ा हासिल कर लेता है तो वह ऐसा करने वाला ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, कनाडा और न्यूजीलैंड के बाद पांचवां देश बन जाएगा ।

भारत ने राष्ट्रमंडल खेलों में अब तक 16 बार हिस्सा लिया है और अभी तक 155 स्वर्ण, 155 रजत तथा 128 कांस्य पदक सहित 438 पदक जीते हैं।

राष्ट्रमंडल खेलों में अब तक चार देश ही 500 का आंकड़ा पूरा कर पाए हैं। मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने 852 स्वर्ण सहित 2218 पदक, इंग्लैंड ने 669 स्वर्ण सहित 2008 पदक, कनाडा ने 469 स्वर्ण सहित 1473 पदक और न्यूजीलैंड ने 144 स्वर्ण सहित 609 पदक जीते हैं।

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मैडम तुसाद म्यूजियम में लगेगी भारतीय कप्तान विराट की मोम की प्रतिमा

आईपीएल के इतिहास में पहली बार होगा ऐसा!