in

एयर पिस्टल महिला जूनियर कैटिगरी में भारत की मनु भाकर ने जीता गोल्ड

भारत की मनु भाकर ने जूनियर शूटिंग वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 मीटर एयर पिस्टल महिला जूनियर कैटिगरी में गोल्ड पर निशाना लगाया। इस कामयाबी के साथ मनु ने एक ही महीने में दो बार इंटरनैशनल गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिए हैं। मनु के साथ थाइलैंड की कान्याकोर्न को सिल्वर और चीन की कैमन लू ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।

मनु को गोल्ड पर निशाना साधने के लिए अपने अंतिम शॉट तक दम दिखाना पड़ा। इस मुकाबले में उन्हें थाइलैंड की कान्याकोर्न हिरुनफोइम (16) से कड़ी टक्कर मिली। एक समय मनु अपनी इस प्रतिद्वंद्वी से 2.2 पॉइट्स की मामूली बढ़त से आगे थीं, लेकिन इसके बाद उन्होंने अपने लगातार 6 निशाने 10वीं रिंग के बाहर लगाए। इसके कारण वह हिरुनफोइम से 1 अंक पिछड़ गईं और अब मुकाबले में 2 निशाने ही बाकी रह गए थे।

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जूनियर वर्ल्ड कप में विवान कपूर ने कांस्य पदक

मियामी ओपन: बार-बार उलटफेर का शिकार होने से बची सिमोना हालेप