अफगानिस्तान ने आईसीसी क्वालीफायर्स के करो या मरो के मुकाबले में आयरलैंड को पांच विकेट से हराकर 2019 में होने वाले विश्व कप का टिकट हासिल कर लिया।

अफगानिस्तान ने आयरलैंड को 50 ओवर में सात विकेट पर 209 रन पर थामने के बाद 49.1 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 213 रन बनाने के साथ साथ विश्व कप के लिए भी क्वालीफाई कर लिया। इस टूर्नामेंट से दो टीमों को जगह मिलनी थी। दो बार के पूर्व चैंपियन वेस्ट इंडीज ने सबसे पहले टिकट हासिल किया और अब अफगानिस्तान भी विश्व कप में पहुंचने वाली 10वीं टीम बन गया।