इंडियन वेल्स टूर्नमेंट में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद भारत के टेनिस स्टार युकी भांबरी एटीपी की ताजा वर्ल्ड रैंकिंग में तीन पायदान ऊपर चढ़ने में सफल रहे। वहीं डब्ल्यूटीए रैंकिंग में सानिया मिर्जा महिला युगल में टॉप 15 से बाहर हो गईं। युकी भांबरी अब वर्ल्ड रैंकिंग में 107वें स्थान पर पहुंच गए हैं। वह पुरुष एकल में भारत के शीर्ष खिलाड़ी हैं।
![]()
पुरव राजा ने एक पायदान नीचे 63वें और विष्णु वर्धन पांच पायदान नीचे 104वें स्थान पर खिसक गए हैं। सानिया डब्ल्यूटीए युगल रैंकिंग में टॉप 15 से बाहर हो गई हैं। चोटिल होने की वजह से पिछले कुछ समय से कोर्ट से बाहर रहीं सानिया तीन पायदान नीचे 16वें स्थान पर खिसक गई हैं। सानिया के अब 3810 अंक हैं।