in

जानिए क्यों फंसे क्रिकेटर हार्दिक पांड्या

संविधान निर्माता पर किए गए ट्वीट को लेकर क्रिकेटर हार्दिक पांड्या मुसीबत में हैं। असल में ये ट्वीट पंड्या के पैरोडी अकाउंट से किया गया था। जोधपुर की एक अदालत ने पुलिस को क्रिकेटर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है लेकिन शिकायत की कॉपी में साफ नजर आ रहा है कि ये ट्वीट कभी पंड्या के वेरिफाइड अकाउंट से नहीं किए गया।

हार्दिक पंड्या का टि्वटर अकाउंट @hardikpandya7 है वहीं कोर्ट के आदेश में जिस ट्वीट का जिक्र है वह @sirhardik3777 से किया गया ।

 

 

शिकायत में कहा गया है कि यह ट्वीट @sirhardik3777 अकाउंट से 26 दिसंबर को किया गया था। 

मेघवाल राष्ट्रीय भीम सेना के सदस्य हैं और उन्होंने अपनी शिकायत में कहा है कि क्रिकेटर द्वारा उठाया गया कदम गलत उदाहरण पेश करता है। कोर्ट ने पुलिस से एससी/एसटी की धाराओं के तहत मामला दर्ज करने को कहा है।

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राष्ट्रमंडल खेलों के लिए IOA गृह मंत्री की शुभकामनाएं

सानिया मिर्जा टॉप 15 से खिसककर 16 वें नंबर पर