टी-20 में भारत को जीत की राह तक पहुंचाने वाले दिनेश कार्तिक अभी भी मुरली विजय की बधाइयों से नदारद चल रहे हैं। दरअसल टीम इंडिया के जीतने के बाद सोशल साइट्स पर लोगों ने भारतीय टीम को दी। तमाम क्रिकेटरों सचिन तेंदुलकर, वीवीएस लक्ष्मण, वीरेंद्र सहवाग, एमएस धोनी आदि ने दिनेश कार्तिक को इस जीत का श्रेय देते हुए शुभकामनाएं दी थीं।
लेकिन इन सब के बीच मुरली विजय ने जो ट्विट किया उसमें दिनेश कार्तिक का नाम नदारद था। मुरली ने केवल टीम इंडिया को जीत के लिए बधाई दी थी। वहीं, पोस्ट में किसी क्रिकेटर की फोटो लगाने की बजाय इंडिया का नैशनल फ्लैग लगा दिया था। मुरली के इस एक्शन का जैसे ही सोशल साइट्स पर बैठे क्रिकेट फैंस को पता चला, चारों तरफ से ट्रोलिंग शुरू हो गई। आप भी देखें-
Remarkable win boys @bcci ? pretty much typifies the brand of cricket we play ?? #INDVBAN #Champions #TeamIndia #supremacy #NidahasTrophy #NidahasTrophyFinal pic.twitter.com/ewUKclUX29
— Murali Vijay (@mvj888) March 18, 2018