in

भारत के एचएस प्रणाय पुरुष एकल क्वार्टरफाइनल में हुए बाहर….

आल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारत के एचएस प्रणाय पुरुष एकल क्वार्टरफाइनल में हार कर बाहर हो गए। प्रणय को चीन के हुयांग यूजियांग ने एक घंटे 17 मिनट तक खेले गए मैच में 20-22 21-16 23-21 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

Sports

विश्व रैंकिंग में 16 वें नंबर के भारतीय खिलाड़ी की 42 रैंकिंग के चीनी खिलाड़ी के हाथों चार करियर मुकाबलों में यह दूसरी हार थी। टूर्नामेंट में अब एकमात्र भारतीय चुनौती के रूप में ओलंपिक रजत विजेता पीवी सिंधू रह गई हैं जिनका शनिवार को सेमीफाइनल में दूसरी सीड जापान की अकाने यामागूची से मुकाबला होना है।

विश्व रैंकिंग में तीसरे नंबर की भारतीय खिलाड़ी का यामागूची के खिलाफ 6-3 का करियर रिकॉर्ड है। सिद्धू ने इस साल एशियाई टीम चैंपियनशिप में यामागूची को हराया है।

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गोल्फर अदिति अशोक एलपीजीएफाउंडर्स कप के दूसरे दौर में…

बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने टीम इंडिया को चेताया