in

आज ही के दिन लगाया था भारत के इस बल्लेबाज ने अपना सौवां शतक

2012 में आज ही के दिन भारत के बल्लेबाज सचिन ने इंटरनैशनल क्रिकेट में अपना सौवां शतक लगाया था। भारतीय टीम मैच जीच नहीं पाई लेकिन चारों तरफ चर्चा बांगलादेश की जीत की बजाय सचिन के सौवें शतक के ही रहे। सचिन का शतकों लगाने से पुराना नाता रहा है। उनके नाम पर रणजीत ट्रॉफी, दुलीप ट्रॉफी और ईरानी ट्रॉफी के पहली ही मैच में शतक बनाने का भी रिकॉर्ड है।PunjabKesari

24 साल के क्रिकेट करियर में सचिन के नाम कई रिकॉर्ड हैं। 463 वनडे खेलने वाले वह दुनिया के पहले बल्लेबाज है। सबसे ज्यादा 18426 रन बनाने वाले भी वह अकेेले बल्लेबाज है। उन्होंने 49 शतक लगाए, इससे आगे भी कोई बल्लेबाज जा नहीं पाया। वहीं, टेस्ट में भी उन्होंने यह जादूई प्रदर्शन जारी रखा। अब तक खेले गए 200 टेस्ट में सचिन ने 51 शतक की मदद से 15921 रन बनाए हैं। वहीं, एक टी-20 भी सचिन खेल चुके हैं। इनमें उन्होंने दस रन बनाए थे।

 

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जानिए वो कौनसा खिलाड़ी है जो कोहली और रोहित शर्मा को पीछे छोड़ बने साल के बेस्ट क्रिकेटर

मोहम्मद शमी की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हो सकती है वापसी