in

बीसीसीआई ने महिला दिवस पर महिलाओं के साथ पुरुषों को भी दिया तोहफा

बीसीसीआई ने साल 2018 के लिए नई कॉन्टैरक्ट फीस का एलान किया है। वैसे तो भारतीय क्रिकेटरों के लिए पैसे की कोई कमी नहीं है, लेकिन अब लक्ष्मी उन पर और मेहरबान हो गई है। बीसीसीआई ने फीस में जोरदार बढ़ोतरी की है। बीसीसीआई ने इस बार मौजूदा ग्रेड ए, बी और सी के अलावा एक नई ग्रेड ए+ भी बना दी है।

Image result for bcci

ए+ ग्रेड के खिलाड़ियों को सबसे ज्यादा पैसा यानि सालाना 7 करोड़ मिलेगा। ए+ ग्रेड में जिन खिलाड़ियों को शामिल किया गया है उनमें कप्तान विराट कोहली, उपकप्तान रोहित शर्मा, शिखर धवन, तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमरा शामिल हैं। इसके बाद ग्रेड ए में रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, मुरली विजय, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, एम एस धोनी और रिद्धिमान साहा शामिल हैं। ग्रेड ए खिलाड़ियों को सालाना 5 करोड़ रुपये की सालाना फीस मिलेगी।

ग्रेड बी में शामिल खिलाड़ियों को सालाना 3 करोड़ रुपये मिलेंगे। बी ग्रेड में कुलदीप यादव और यजुवेंद्र चहल जैसे खिलाड़ियों के साथ-साथ 5 और खिलाड़ी शामिल हैं। ग्रेड सी में खिलाड़ियों की सालाना 1 करोड़ रुपये फीस होगी। इस ग्रेड में सुरेश रैना और अक्षर पटेल सहित 5 अन्य खिलाड़ी शामिल हैं। भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए भी फीस में जोरदार बढ़ोतरी की गई

 

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जानिए आईपीएल-11 में गौतम गंभीर किस टीम के  होंगे कप्तान

भारतीय टीम की सुपर गर्ल्स…