in

उम्र छोटी लेकिन हौंसले बुलंद

 

शूटिंग वर्ल्ड कप में भारत की 16 साल की मनु भाकर ने लगातार दूसरे दिन ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। 10 मीटर एयर पिस्टल में सिंगल्स इवेंट का गोल्ड जीतने के अगले दिन मनु ने मिक्स्ड इवेंट में ओमप्रकाश मिथरवान के साथ स्वर्णिम सफलता हासिल की। मेडल टैली में शीर्ष पर चल रहे भारत की एक अन्य महिला निशानेबाज मेहुली घोष ने भी अपना दूसरा मेडल जीता। भारत ने इस वर्ल्ड कप में तीन दिनों में तीन गोल्ड और चार ब्रॉन्ज अपने नाम कर लिए हैं।

16 साल की लड़की ने 2 दिन में जीते 2 गोल्ड, बताया- इस कारण चुना था शूटिंग करना

 

शूटिंग से पहले भी अन्य खेलो में दिखा चुकी है अपना जलवा

– शूटिंग से पहले मनु 6 अन्य खेलों में भी खुद को आजमा चुकी हैं। उन्हें इस साल अप्रैल में शूटिंग करते हुए दो साल पूरे हो जाएंगे। मनु पिछले साल आईएसएसएफ जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में 49वें नंबर पर रहीं थीं।
– मनु अब सीनियर वर्ल्ड कप में पहले नंबर पर पहुंच गईं।

– कराटे में भी नेशनल लेवल पर मेडल जीत चुकी है। स्केटिंग में भी स्टेट मेडल जीत चुकी है।

– इसके अलावा मनु ने स्कूल लेवल पर स्वीमिंग और टेनिस भी खेला है। मनु ने तो शूटिंग 10वीं में आने के बाद शुरू किया था। अभी वो 11वीं की स्टूडेंट है।

– खेल बदलने की आदत के कारण वह कराटे से किसी दूसरे गेम में शिफ्ट होना चाहती थी।

ऐसे आया शूटिंग करने का आइडिया

– एक दिन वो स्कूल में शूटिंग रेंज से गुजर रही थी, तो उसने सोचा कि शूटिंग में हाथ आजमाया जाए।

– उसने वहीं किसी से पिस्टल लेकर निशाना लगाया तो टारगेट के काफी नजदीक लगा। इसके बाद स्कूल की शूटिंग एकेडमी में ही ट्रेनिंग लेनी शुरू कर दी।’
– उन्होंने क्वालिफाइंग राउंड में 387 अंक बनाकर नेशनल रिकॉर्ड बनाया था।

 

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जानिए निदहास ट्रॉफी के 5 रोचक फैक्ट

श्रीलंका से हार के बाद बोले कप्तान रोहित शर्मा