6 मार्च से भारत, श्रीलंका और बांगलादेश के बीच श्रीलंका में ट्राई टी-20 सीरीज शुरू होने जा रहा है। पहले मुकाबले में भारत और श्रीलंका आमने-सामने होंगे। भारत के टॉप दो बल्लेबाज विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी इस दौरे पर नहीं हैं। कोहली की जगह रोहित शर्मा भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तानी करते नज़र आएंगे। भारतीय टीम अपने टॉप प्लेयरों की गैर-मौजूदगी के बावजूद भी काफी मजबूत दिख रही हैं। चलिए आपको बताते है ऐसे चार कारण। जिसकी वजह से टीम इंडिया श्रीलंका और बांगलादेश की टीमों पर भारी पड़ सकती है।
1 रोहित शर्मा की अच्छी कप्तानी
महेन्द्र सिंह धोनी और विराट कोहली के अलावा अगर हम रोहित शर्मा की बात करें तो उन्होंने एक कप्तान के रूप में भारतीय टीम को कई मैचों में जीत दिलाई है। रोहित ने चार टी-20 मैचों में कप्तानी की जिसमें उन्होंने चारों मैचों में भारत को जीत दिलाई।
2 भारत का श्रीलंका के खिलाफ प्रदर्शन सबसे अच्छा
भारत का श्रीलंका के खिलाफ सबसे लाजवाब प्रदर्शन रहा है। भारतीय टीम ने श्रीलंका के साथ 11 टी-20 मैच खेले हैं, जिसमें भारत ने 9 मैचों में जीत हासिल की। इस लय को बरकरार रखने के लिए भारतीय टीम श्रीलंका में ट्राई सीरीज खेलने के लिए मैदान पर उतरेगी।
3 बांगलादेश के खिलाड़ी इस समय चोटों से घिरे है
बांगलादेश टीम के कई खिलाड़ी इस समय चोटिल नजर आ रहे हैं। टीम के सबसे खतरनाक खिलाड़ी शाकिब अल हसन हाल ही में चोटिल हो गए। बांगलादेश क्रिकेट बोर्ड ने पिछले सप्ताह ही मेहदी हसन मिराज को शाकिब के कवर के तौर पर 16 सदस्यीय टीम में शामिल किया था। आलराउंडर शाकिब के सीरीज से हटने के बाद अब महमुदूल्लाह त्रिकोणीय टी-20 सीरीज में बंगलादेश टीम की कप्तानी संभालेंगे।
4 भारत के पास बेहतर ऑलराउंडर
भारतीय टीम के पास श्रीलंका में ट्राई सीरीज के लिए बेहतर ऑलराउंडर हैं। दीपक हुड्डा, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल और विजय शंकर टीम में बेहतर ऑलराउंडर की भूमिका निभा सकते हैं।
Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,