in ,

 शॉन पोलाक ने कोहली के टीम चयन को लेकर उठा दिए सवाल, कहा ख़राब प्रदर्शन के बाद भी अपने पसंदीदा खिलाड़ी को दे रहे है मौका

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान शॉन पोलाक का मानना है कि विराट कोहली को हार्दिक पांड्या में अपनी झलक दिखती है और उन्होंने भारतीय टीम में इस आलराउंडर को लंबे समय तक मौके मिलने की भविष्यवाणी की। पोलाक ने कहा, ‘‘मुझे स्पष्ट तौर पर संकेत मिले हैं कि कोहली हार्दिक पांड्या के रवैये को पसंद करते हैं। कोहली जिस तरह का क्रिकेट खेलता है वो उससे काफी मेल खाता है और उसे ये रवैया पसंद है इसलिए अच्छी संभावना हे कि पांंड्या को टीम में जमने और अपनी जगह पक्की करने के लिए लंबा समय मिलेगा।’’

पसंद की वजह से हार्दिक को मिलेगा मौका 

photo credit: bcci

टेस्ट क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीका के सबसे सफल गेंदबाज पोलाक ने कहा, ‘‘ये क्रिकेट की प्रकृति है, अगर कप्तान किसी खिलाड़ी के खेलने के तरीके को पसंद करता है तो खिलाड़ी को अतिरिक्त मौके मिलते हैं।’’ पांड्या ने पांचवें वनडे में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 73 रन की जीत के दौरान अच्छा प्रदर्शन किया जिससे भारत यहां पहली सीरीज जीतने में सफल रहा। युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव की जोड़ी ने भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए मिलकर एक बार फिर छह विकेट चटकाए।

कुलदीप और चहल ने अच्छा किया है 

photo credit: bcci

चहल और कुलदीप की तारीफ करते हुए पोलाक ने कहा, ‘‘अगर आप उनके वनडे आंकड़े देखो तो कुलदीप का औसत 20 से कम है और उसने 38 विकेट चटकाए हैं। चहल भी इसी तरह का है और उसका औसत 22 है। इन दोनों का इकोनामी रेट शानदार है। लेकिन क्या वे इंग्लैंड में भारत को विश्व कप जिता सकते हैं। यह अच्छा है कि आपको वहां का दौरा करने का मौका मिलेगा जिससे वहां उनके प्रदर्शन का आकलन हो सकेगा। आपको इंग्लैंड में हमेशा ऐसे विकेट नहीं मिलेंगे जहां गेंद टर्न हो।’’

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आईपीएल 11 का बिगुल बजा, जानिए इस कहा होगा आईपीएल का फाइनल मुकाबला

गौतम गंभीर को आईपीएल के मिला एक अचूक हथियार, आईपीएल में कर सकता है बड़ा धमाल