in ,

विडियो: जानिये पांचवें वन डे मैच से पहले ऐसा क्या हुआ कि नचाने लगे हार्दिक पंड्या

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 6 मैचों की सीरीज के 5वें मैच के लिए टीम इंडिया पोर्ट एलिजाबेथ पहुंच चुकी है. पहले तीन मैच जीत चुकी टीम इंडिया को अफ्रीकी टीम ने चौथे मैच में 5 विकेट से हरा दिया था. अब सबकी निगाहें चौथे वनडे मैच पर लगी हुई हैं. यहां टीम इंडिया ने मैच जीता तो वह पहली बार सीरीज जीतने का कारनामा कर देगी. लेकिन पोर्ट एलिजाबेथ में टीम इंडिया का रिकॉर्ड बहुत बुरा है. यहां पिछले 26 साल में टीम इंडिया ने जितने भी वनडे मैच अफ्रीका के खिलाफ खेले हैं, उसमें उसे हार का सामना ही करना पड़ा है.

आंकड़ों को भुलाकर टीम इंडिया नई उम्मीद और जोश के साथ पोर्ट एलिजाबेथ में मुकाबले के लिए पहुंच गई है. यहां पर टीम इंडिया का स्वागत अफ्रीका में पारंपरिक ढंग से किया गया. जब टीम यहां पहुंची तो अफ्रीकी परंपरा से उनका स्वागत किया गया. जब टीम यहां पहुंची तो स्थानीय कलाकारों ने ढोल नगाड़ों से उनका स्वागत किया.

म्यूजिक सुन कर नाचने लगे हार्दिक 

इस संगीतमय स्वागत से हार्दिक पांड्या तो इतने खुश हुए कि जब वह इनके सामने से गुजरे तो खुद को थिरकने से रोक नहीं पाए. हालांकि दूसरे खिलाड़ी सिर्फ मुस्कराते हुए निकले. टीम के कप्तान विराट कोहली मुस्कराते हुए निकल गए.

टीम के स्पिनर युजवेंद्र चहल इस स्वागत से इतने खुश दिखे कि वह वीडियो बनाते हुए निकल गए. टीम के बाकी के मेंबर भी इस स्वागत को देखकर मुस्कराए बिना नहीं रह सके.

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांचवें वन डे मैच को जीतने के साथ-साथ कोहली तोड़ने चाहेंगे ये 5 बड़े रिकॉर्ड

एक बार फिर से विराट सेना के सामने ये बड़ी मुश्किल, सीरीज जीतने के लिए पाना होगा पार