in ,

धोनी के उत्तराधिकारी ने तोड़ा धोनी का ही ये बड़ा रिकॉर्ड, निकले धोनी से आगे

शॉर्टर फॉर्मेट में टीम इंडिया से बाहर चल रहे ऑल-राउंडर रविन्द्र जडेजा ने शानदार शतक लगाकर सौराष्ट्र को 4 विकेट से जीत दिला दी. लेकिन फिर भी इस मैच में सुर्खियों बटौरी एमएस धोनी का रिकॉर्ड तोड़ने वाले झारखंड के कप्तान इशान किशन ने.

शतक से चुके इशान 

इशान ने बीते दिन 96 गेंदों पर 93 रनों की पारी खेली. जिसमें उन्होंने 7 छक्के और 5 चौके लगाए. लेकिन रिकॉर्ड बना छक्कों के साथ. लिस्ट ए क्रिकेट में झारखंड के लिए खेलते हुए एक पारी में ये सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड है. उन्होंने सौरभ तिवारी के सात छक्कों की बराबरी की.

धोनी के रिकॉर्ड को तोड़ा 

इसके साथ ही उन्होंने भारतीय टीम के दिग्गज एमएस धोनी के छह छक्के लगाने के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया. लिस्ट ए क्रिकेट में झारखंड के लिए खेलते हुए माही ने साल 2016/17 सीज़न में छत्तीसगढ़ के खिलाफ छह छक्के लगाए थे.
हालांकि इशान के इस रिकॉर्ड पर विरोधी टीम के कप्तान जडेजा भारी पड़े और अपनी टीम को जीत दिला दी.

जानिए मैच का हाल 

सौराष्ट्र ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया जिसके बाद झारखंड ने कप्तान और सलामी बल्लेबाज इशान किशन (93) और सुमित कुमार (64) के अर्धशतक तथा सलामी बल्लेबाज विराट सिंह (44) की उम्दा पारी की बदौलत नौ विकेट पर 329 रन बनाए. गुजरात की ओर जयदेव उनादकट, शौर्य सनांदिय और चिराग जानी ने दो-दो विकेट हासिल किए.

गुजरात ने इसके जवाब में जडेजा की 116 गेंद में सात चौकों और चार छक्कों की मदद से नाबाद 113 रन की पारी की बदौलत 48.2 ओवर में ही छह विकेट पर 333 रन बनाकर जीत दर्ज की. जडेजा के अलावा चिराग ने 59 जबकि कप्तान चेतेश्वर पुजारा ने 44 रन की पारी खेली. सौराष्ट्र के इस जीत से चार मैचों में आठ अंक हैं जबकि झारखंड के चार मैचों में चार अंक हैं

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

द. अफ्रीका की जीत के हीरो क्लासेन ने कोहली की कप्तानी पर ही उठा दिए सवाल, कह दी ये बड़ी बात

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांचवें वन डे मैच को जीतने के साथ-साथ कोहली तोड़ने चाहेंगे ये 5 बड़े रिकॉर्ड