in

श्रीलंका का ये महान बल्लेबाज़ भी कोहली का मुरीद, कोहली के लिए कह डाली ये बड़ी बात

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे में 160 रनों की धमाकेदार पारी खेलकर विराट कोहली ने एक बार फिर कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए। जिस तरह के भारतीय कप्तान लगातार नए कीर्तिमान हासिल करते जा रहे हैं, उसे देखकर उन्हें मौजूदा समय का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर कहना गलत नहीं होगा। कुछ यही मानना है श्रीलंका के दिग्गज बल्लेबाज कुमार संगाकारा का। हांगकांग टी20 ब्लिट्ज के दौरान क्रिकेटकंट्री से बातचीत में संगाकारा ने कोहली को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज बताया। संगाकारा ने कहा कि कोहली कोई आम इंसान नहीं है। जिस तरह से वो रन बना रहे हैं, ये लाजवाब है।

कोहली मेरी नज़र में महान है 

पूर्व श्रीलंकाई कप्तान ने कहा, “मेरे लिए, वो सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज है, खासकर कि सीमित ओवरों के फॉर्मेट में। उसके अंदर यही क्षमता टेस्ट क्रिकेट में दिखाने की भूख है और वो वही कर रहा।” साल 2014 में 2,868 रनों के साथ एक साल में सभी फॉर्मेटों में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड आज भी संगाकारा के नाम है लेकिन उन्हें यकीन है कि कोहली इसी तरह से खेलते रहे तो ये रिकॉर्ड ज्यादा दिन सलामत नहीं रहेगा। संगाकारा ने कहा, “मुझे नहीं लगता कि जब तक वो बल्लेबाजी कर रहा है, ये रिकॉर्ड ज्यादा दिन बरकरार रहेगा। मुमकिन है कि अगले साल वो ये रिकॉर्ड अपने नाम कर लेगा और उसके अगले साल वो फिर से वही करेगा। उसका क्लास अलग है।

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

साउथ अफ्रीका के ख़राब प्रदर्शन से हैरान इस महान खिलाड़ी ने अफ्रीका टीम को लेकर कह दी ये बड़ी बात, वही चहल और कुलदीप की तुलना की इस महान खिलाड़ी से

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे चौथे वन डे में मैच में टूट सकते है ये बड़े रिकॉर्ड