in ,

मैच के बाद कोहली ने दिखाई दरियादिली, अपने प्रदर्शन से ज्यादा इस खिलाड़ी के प्रदर्शन से है खुश

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा वन डे मैच खेला गया था. इस मैच में एक बार फिर से भारत ने साउथ अफ्रीका को हरा दिया है. ऐसे में मैच खत्म होने के बाद मैन ऑफ़ द मैच कोहली ने मीडिया से बात की. इस दौरान कई बड़े खुलासे किये.

हमने अच्छी शुरुआत नही की थी 

कोहली ने बात करते हुए कहा कि हमने इस बार अच्छी शुरुआत नही की थी. ऐसे में मुझे पता था, मुझे आज जाकर एक लम्बी पारी खेलनी होगी. ये दिन मेरे और टीम दोनों के लिए काफी अच्छा रहा था. मुझे लगता है कि पिच शुरुआत में अच्छी थी. लेकिन 30 ओवर के बाद पिच पर काफी बदलाव आया. जिसके बाद हमे स्कोर को 280 तक ही रखने का सोचा,लेकिन हम खुश है कि हमने स्कोर 300 प्लस किया. 

मुझे गेम को खत्म करना था 

वही आगे बात करते हुए उन्होंने कहा कि गेंद पुराने के साथ ही पिच स्लो हो रही थी. वही मैंने भी धोनी और भुवी के साथ जरूरी साझेदारी की थी. वही मैं खुद 95 स्कोर के बाद कुछ संघर्ष कर रहा था,लेकिन मुझे पता था मुझे इस गेम को खत्म करना है. 

वही स्पिनर्स को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने आज अच्छा प्रदर्शन किया. उहोने आज 8 विकेट हासिल किये,जोकि शानदार है. हम खुद आज पहले बल्लेबाज़ी करना चाहते थे,लेकिन हम ऐसा नही कर सके. वही मुझे लगता है हम आने वाले मैच में और बेहतर करेंगे. 

 

 

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मैच हराने के बाद नही टुटा मार्करम का घमंड, कहा इस खिलाड़ी की वापसी के साथ ही करेंगे सीरीज में वापसी

कपिल देव के बाद ये बड़ा रिकॉर्ड हासिल करने वाली पहली महिला खिलाड़ी बनी झूलन गोस्वामी, बना डाला ये बड़ा रिकॉर्ड