भारत के दिग्गज स्पिनर आर अश्विन इस समय वन डे टीम से बाहर चल रहे है. ऐसे में अश्विन के आलोचकों ने उनकी जाति और धर्म को लेकर भी अश्विन पर निशाना साधा था, जिसके बाद अश्विन अपने आलोचकों को जवाब देना शुरू कर दिया है.अश्विन ने सोशल मीडिया पर एक मैसेज शेयर किया है. जिसमे उन्होंने कहा कि वो अब इस तरह की किसी बात को बर्दाश्त नही करेंगे.
सोशल मीडिया पर शेयर किया था मैसेज

टीम से बाहर होने के बाद अश्विन पर उनके आलोचक लगातार निशाना बना रहे है. ऐसे में कुछ लोगों ने उनके धर्म और जाति का भी मजाक बनान शुरू कर दिया है. इस वजह से अश्विन काफी ज्यादा गुस्से में नज़र आ रहे है.
उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि,
“पब्लिक फिगर होने की वजह से सोशल मीडिया पर हमेशा से ही लोग आप पर ख़राब कमेंट करते है, लेकिन जो लोग मुझे पसंद नही करते है और मेरी आलोचना करते है उनके लिए एक बात, मैं अब धर्म और जाति से जुड़ी किसी भी बात को बर्दाश्त नही करूँगा. ये भी एक तरह की रंगभेद की नीति है और मै इसके खिलाफ खड़ा हूँ. धन्यवाद!
https://twitter.com/ashwinravi99/status/960871653621170176?ref_src=twsrc%5Egoogle%7Ctwcamp%5Eserp%7Ctwgr%5Etweet