भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहले वन डे में साउथ अफ्रीका को हार का सामना करना पड़ा था. इस मैच में जहाँ कुलदीप यादव और चहल ने 5 विकेट हासिल किये थे. ऐसे में साउथ अफ्रीका के पूर्व खिलाड़ी नील मैकंजी ने साउथ अफ्रीका टीम को एक सलाह दी है. बल्लेबाजों को उनके रिस्ट स्पिनरों कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल को संभलकर खेलना होगा।
संभल कर खेलना होगा

मैकेंजी ने स्पिनर्स को लेकर बात करते हुए कहा कि, ‘‘आपको पता है कि डरबन पर कितना स्कोर बनाना चाहिए था। लगातार विकेट गिरने से भी दक्षिण अफ्रीका का नुकसान हुआ। युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव ने उम्दा गेंदबाजी की।’’ उन्होंने कहा कि मेजबान बल्लेबाज स्पिनरों का सामना करने में सक्षम हैं। उन्होंने कहा, ‘‘दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों ने कई लेग स्पिनरों का सामना किया है। उन्हें अपना होमवर्क पक्का करना होगा और इन रिस्ट स्पिनरों का बखूबी सामना करना होगा।’’
वही आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि, ‘‘दक्षिण अफ्रीका धीमी शुरूआत करने के लिए जाना जाता है। वे विश्व कप से पहले अलग अलग लोगों को मौका देना चाहते हैं ताकि सभी विकल्पों को आजमाया जा सके। वे अभी भी दुनिया की नंबर एक टीम है।’’