in

न्यूजीलैंड व इंडिया 3rd टी-20 विशलेषण।

न्यूजीलैंड व इंडिया के बीच खेला गया अंतिम और तीसरा टी-20 मेजबान ने 4रनों से जीता |अंतिम और तीसरा मैच काफी रोमांचक और कमजोर दिल वालो के लिए खतरनाक भी रहा |तीसरा टी-20 मैच में मेजबान न्यूजीलैंड ने यहां सेडन पार्क मैदान पर पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट पर 212 रन का विशाल स्कोर बनाया और फिर मेहमान टीम भारत को निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 208 रन पर रोक दिया। 

मेजबान टीम से मिले 213 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने अपना पहला विकेट 6 रन के कुल स्कोर पर ही शिखर धवन (5) के रूप में  गंवा दिया। इसके बाद कप्तान रोहित शर्मा ने शंकर के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 75 रनों का महत्वपूर्ण साझेदारी की। भारत को यहां दूसरी बार 3 मैचों की टी-20 सीरीज में हार का मुह देखना पड़ा है।

भारत ने अब तक कुल 13 बार 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली है, जिसमेंभारत को 9 बार जीत मिली है, जबकि 2 बार सीरीज का कोई नतीजा नही निकला है। भारत का न्यूजीलैंड के खिलाफ यह 11वां मैच था, जिसमें उसे 8 बार हार मिली है।भारतीय टीम के तरफ से विजय शंकर (43), कप्तान रोहित शर्मा (38) और दिनेश कार्तिक (नाबाद 33) की महत्वपूर्ण पारियों के बावजूद भारत को तीसरे और निणार्यक टी-20 मुकाबले में रविवार को न्यूजीलैंड के हाथों 4 रनों से हार का मुह देखना पड़ा|

भारत के तरफ से मैच को जीतकर सीरीज जीतने का पहला और अच्छा मौका था ,मगर ऐसा नही हो सका और मेहमान टीम को हार का सामना करना पड़ा |विश्व कप को देखते हुए खेले गये हर मैच काफी मायने रखता है ,इससे हर टीम का मनोबल बढ़ता है। अगर हम बात मेजबान टीम की करे तो उनके तरफ से डेरेल माइकल और मिशेल सेंटनर ने 2-2 विकेट लिए जबकि स्कॉटकुगेलेइन और ब्लेयर टिकनर ने 1-1 विकेट लिए।

न्यूजीलैंड ने कोलिन मुनरो (72) और टिम सेइफर्ट (43) की शानदार पारियों के दम पर 4 विकेट पर 212 रन का विशाल स्कोर बनाया और उसके गेंदबजों ने इस स्कोर का बचाव कर लिया और अपने टीम को महत्वपूर्ण और निर्णायक मैच में जीत दिलाई

जीलैंड ने कोलिन मुनरो (72) और टिम सेइफर्ट (43) की शानदार पारियों के दम पर 4 विकेट पर 212 रन का विशाल स्कोर बनाया और उसके गेंदबजों ने इस स्कोर का बचाव कर लिया और अपने टीम को महत्वपूर्ण और निर्णायक मैच में जीत दिलाई

| न्यूजीलैंड के दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 7.4 ओवर में 80 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की।जब मेजबान टीम के दोनों ओपनर भारत के लिए खतरनाक साबित हो रहे थे तब कुलदीप यादव ने सेइफर्ट को विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी के हाथों स्टंप कराकर भारत को पहली सफलता दिलाई। सेइफर्ट ने 25 गेंदों पर 3 चौके और इतने ही छक्के लगाकर मेहमान टीम के गेंदबाजों को सोंचने पर मजबूर कर दिया ।

इसके बाद दूसरे सलामी बलेबाज मुनरो ने कप्तान केन विलियम्सन के साथ भी दूसरे विकेट के लिए 55 रन जोड़े। कुलदीप ने मुनरो को हार्दिक पांड्या के हाथों कैच कराकर इस साझेदारी का अंत किया। मुनरो ने 40 गेंदों में धमाकेदार पारी में 5 चौके और इतने ही छक्के लगाए| भारत की ओर से गेंदबाज कुलदीप यादव ने 26 रन पर 2 विकेट और भुवनेश्वर कुमार तथा खलील अहमद ने 1-1 विकेट अपने नाम किए।मेजबान टीम के कोलिन मुनरो को मैन ऑफ द मैच और टिमसेइफर्ट को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार मिला|टीम के जीत में इन दोनों बलेबाजों का बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान रहा है|

भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टीम के कमजोर क्षेत्ररक्ष्ण को मजबूत करने की सलाह दी ,और उन्होंने ये भी कहा की अगर हमारे फील्डर्स कुछ कैच नही छोड़ते तो नतीजा कुछ और ही होता|न्यूजीलैंड टीम के लिए यह बहुत ही महत्वपूर्ण विक्टरी थी। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन के चेहरे पर इस जीत से कुछ स्माइल आई। भारत के द्वारा वनडे सीरीज वह 1-4 से हार चुके थे। इस सीरीज की जीत के बाद केन विलियमसन ने कहा, अंतिम कुछ गेंदों पर जीत हासिल करना अच्छा रहा।और इसका सारा श्रेय टीम को जाता है |

ऐसे बहुत सारे क्रिकेट फैन और कुछ एक्सपर्ट का कहना है की भारत के हार का एक वजह दिनेश कार्तिक के द्वारा सिंगल नही लेना भी है| भारत को जब 5 गेंद पर 14 रनों की जरूरत थी तो दिनेश कार्तिक ने टिम साउदी की एकगेंद डॉट खेली। इसके बाद एक गेंद पर वह सिंगल ले सकते थे,लेकिन उन्होंने क्रुणाल पंड्या को रन लेने से मना कर दिया,इसके अगली गेंद पर उन्होंने सिंगल लिया लेकिन तब तक् बहुत देर हो चूका था |

मगर जो हो गया वो हो गया अब् टीम इंडिया को आने वाले सीरिज पर ध्यान देना चाहिए और भारत को विश्वकप के बारे में सोचना चाहिए। उसके अनुरूप ही रणनीति को तैयार करना चाहिए | भारत को विश्वकप में सबसे मजबूत टीम के तौर पर देखा जा रहा है ,और ये भी कयास लगाय जा रहे है की अगर भारत कुछ गलतियों को सुधार ले तो वो विश्वकप को जीत सकता है|

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मेजर ध्यानचंद को हाकी का जादूगर क्यों कहा जाता है

पुलवामा हमले से क्रिकेट जगत सकते में, ऐसे की अपनी भावनाएं व्यक्त