
आईपीएल क्रिकेट का ऐसा टूर्नामेंट है जहां पर सिर्फ क्रिकेट नही खेला जाता है, बल्कि इसके साथ यह एक ग्लैमर का भी अड्डा है। कई क्रिकेटर्स को आईपीएल के प्रदर्शन के बल पर ही टीवी में ऐड आदि मिलते हैं। ऐड के लिए उनको अपने लुक पर विशेष ध्यान देना पड़ता है। पहले का क्रिकेट बहुत ही साधारण होता था, जहां पर एक क्रिकेटर सिर्फ क्रिकेट पर ध्यान देता था लेकिन आज के क्रिकेटर की जिंदगी बहुत बदल गई है।
आज क्रिकेटर सिर्फ खिलाड़ी नहीं होता है, बल्कि एक सेलिब्रिटी होता है। उसको उसी रूप में खुद को मेंटेन करके रखना पड़ता है।इसीलिए आजकल के क्रिकेटर अपने लुक्स पर विशेष ध्यान देते हैं, ताकि उनके चाहने वाले उन्हें पसंद करें और वह खुद में अच्छा महसूस करें।
यदि आईपीएल की बात की जाए तो हमें आईपीएल के बीते 11 सालों में कई ऐसे ही खिलाड़ी देखने को मिले हैं जिनके प्रदर्शन की बात करें तो वह तो अच्छा था ही साथ ही साथ वह किसी मॉडल से कम नहीं दिखते थे। यदि वह क्रिकेट को छोड़कर के मॉडलिंग की फील्ड पर भी उतर जाए तो निश्चित तौर पर उन्हें वहां भी सफलता जरूर मिलती। आज हम कुछ ऐसे ही क्रिकेटर के बारे में बात कर रहे हैं जो आईपीएल में अपने लुक की वजह से सभी के दिलों में राज करते रहे।

फफ डू प्लेसिस
फफ डू प्लेसिस साउथ अफ्रीका के एक बेहद ही अच्छे खिलाड़ी माने जाते हैं। अपने कैंप में यह अच्छे खेल के साथ-साथ अपनी लुक के लिए भी बहुत प्रसिद्ध है। फफ डू प्लेसिस किसी मॉडल से कम नहीं दिखते हैं। यह अच्छे लंबे कद काठी के हैं इनकी नीली आंखें बहुत ही खूबसूरत बनाती हैं। जबकि इसके साथ ही इनकी गालों पर पड़ने वाले डिंपल पर निश्चित तौर पर कई लड़कियों को दिल फिदा हुआ होगा।

महेंद्र सिंह धोनी
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और चेन्नई सुपर किंग के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज भी दुनिया के सबसे आकर्षक क्रिकेटर क्रिकेटर में से एक है। भले ही आज उनकी शादी हो चुकी हो लेकिन आज भी धोनी के नाम से कई लोगों का दिल धड़कता है। धोनी का व्यक्तित्व उनको1 सबसे आकर्षक खिलाड़ी बनाता है। धोनी बहुत ही धैर्यवान खिलाड़ी है, और हमें कई मौकों पर इसके उदाहरण देखने को मिले हैं। जो भी व्यक्ति धोनी का फैन है वह उनके इस व्यवहार को बहुत अच्छी तरीके से जानता है, पर शायद इसी वजह से ही उन का बहुत बड़ा कायल है।

विराट कोहली
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान बन चुके विराट कोहली निश्चित तौर पर दुनिया के सबसे आकर्षक क्रिकेटरों में से एक है ।आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम की तरफ से कप्तानी करते हैं। विराट कोहली ने हाल ही में अनुष्का शर्मा से शादी की है, लेकिन इसके बावजूद भी उनके चाहने वालों की संख्या में कमी नहीं हुई है। कई अवसर पर देखा है कि विराट कोहली के अंदर एक एक्टर समाए हुए हैं। वह एक बहुत ही अच्छे सिंगर है। इसके साथ उन्हें एक्टिंग करने का भी शौक है।

युवराज सिंह
कहते हैं किसी का भी वक्त हमेशा एक सा नहीं होता शायद यही बात युवराज सिंह के लिए भी पूरी तरीके से सही बैठती है। आज युवराज सिंह क्रिकेट के मैदान से दूर हैं और आईपीएल में भी उनके बारे में तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। लेकिन यह बात भी सच है कि युवराज सिंह एक बहुत ही आकर्षक खिलाड़ी है जिन की फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है। जब युवराज सिंह अपने फॉर्म में होते थे उस दौरान हर लड़की के दिल में युवराज सिंह युवराज सिंह बसते थे। युवराज सिंह के हमने कई अफेयर्स के बारे में भी सुना है, जिसमें वह बॉलीवुड की अभिनेत्रियों के साथ प्रेम प्रसंग आदि में लिप्त पाए गए थे।
ऐसी ही रोचक जानकारियों के लिए जुड़े रहिये हमसे SPORTS DESK PLAYONINDIA