in

कोटला फतेह करने उतरेगा पंजाब, किला बचा पाएगी दिल्ली?

दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में शनिवार को जब रात 8:00 बजे से दिल्ली कैपिटल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच जब मुकाबला होगा तो सभी की निगाहें दिल्ली पर टिकी हुई होंगी, जिसने कि पिछले गुरुवार को हुए मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपने ही घर में 40 रनों से हार झेली थी और लगातार तीन मैच जीतने के बाद उसके विजय रथ को यहां मुंबई ने रोक दिया था।

पंजाब के कोच ने दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान की पिच को धीमा पहले ही बता दिया है और यह भी कहा है कि उनकी टीम इसी के अनुसार यहां तैयारी के साथ उत्तर रही है। पंजाब को जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा है, लेकिन यह भी माना जा रहा है कि दिल्ली कैपिटल्स इस मैच में वापसी कर सकता है। 

मुंबई से हार के बाद दिल्ली की टीम जो कि अंक तालिका में दूसरे स्थान पर बनी हुई थी, वह तीसरे स्थान पर खिसक गई है। ऐसे में श्रेयस अय्यर के नेतृत्व वाली टीम एक बार फिर से वापसी करना चाहेगी। दिल्ली चाहेगी कि उसके सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और पृथ्वी शॉ टीम को शानदार शुरुआत दें। ऋषभ पंत का बदला पिछले काफी समय से नहीं बोल रहा है। दिल्ली को उम्मीद होगी कि इस मैच में पंत फॉर्म में वापसी करें। 

साथ ही अपने गेंदबाजों से भी दिल्ली को उम्दा प्रदर्शन की उम्मीद होगी। दूसरी ओर राजस्थान की टीम रविचंद्रन अश्विन, मुरूगन, मुजीब उर रहमान, मोहम्मद शमी और अर्शदीप सिंह जैसे लाजवाब गेंदबाजों से सजी है। इनका मुकाबला करना दिल्ली के लिए आसान नहीं होगा। अंक तालिका में इस वक्त दिल्ली और पंजाब दोनों के ही 10-10 अंक हैं, मगर रन रेट के आधार पर दिल्ली तीसरे तो पंजाब चौथे स्थान पर है। 

आईपीएल में अब तक 23 बार दिल्ली और पंजाब की टीम आमने-सामने हो चुकी हैं, जिनमें से दिल्ली को केवल 9 मैचों में ही जीत नसीब हुई है, जबकि 14 मैचों में पंजाब दिल्ली को पटखनी देने में कामयाब रहा है। दिल्ली को निश्चित तौर पर अपनी तेज गेंदबाज कासिगो रबाडा से बड़ी उम्मीदें होंगी। वे आईपीएल के इस सत्र में अब तक दो बार चार-चार विकेट हासिल कर चुके हैं। दूसरी ओर पंजाब को लोकेश राहुल और क्रिस गेल से भी बड़ी उम्मीदें होंगी। लोकेश राहुल अब तक चार अर्धशतक लगा चुके हैं। साथ ही उन्होंने एक शतक भी जड़ा है।

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी खेलना चाहते हैं काउंटी, मांगा बीसीसीआई से परमिशन

घर में राजस्थान फिर शेर, स्मिथ की कप्तानी में मुंबई को 5 विकेट से रौंदा