IPL 2022: RRvsLSG: आज आईपीएल का 20वां मैच राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जैंट्स के बीच खेला गया और एक बार फिर दर्शकों को काफी रोमांचक मैच देखने को मिला। आज के मैच में राजस्थान ने लखनऊ को 3 रन से हरा दिया। यह मैच आखिरी ओवर तक गया था लेकिन राजस्थान की ओर से डेब्यू करने वाले कुलदीप सेन ने मार्कस स्टोनिस के सामने एक शानदार ओवर डालकर मैच बचा लिया।
आज के मैच में राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाए। राजस्थान की ओर से जॉस बटलर ने 13, देवदत्त पैडिकल ने 29, संजू सैमसम 13, वादें द दूसे 4, अश्विन ने 28, रयान प्रयाग 8 और शेमरन हेटमायर ने 36 गेंदों में नाबाद 59 रनों की शानदार पारी खेली, जिसकी मदद से राजस्थान की टीम 165 रन तक पहुंच पाए। अपनी इस पारी में हेटमायर ने 6 छक्के मारे, जिसने उनका और टीम का स्ट्राइक रेट बढ़ा दिया।
बोल्ट ने राहुल को किया बोल्ड
लखनऊ की शुरुआत अच्छी नहीं हुई और राजस्थान के ट्रेंट बोल्ट ने पहली बॉल पर ही केएल राहुल को पवेलियन वापस भेज दिया। उसकी अगली ही गेंद में बोल्ट ने तीसरे नंबर बैटिंग करने आए कृष्णप्पा गौथम को भी आउट कर दिया।
उसके बाद जेसन होल्डर 8, दीपक हुड्डा 25, आयुस बदोनी 5, कृणाल पांड्या 22, दुश्मंता चमीरा ने 13, और फिर लास्ट में मार्कस स्टोनिस ने 17 गेंदों में नाबाद 38 रन बनाए लेकिन टीम को जीत तक नहीं पहुंचा पाए। स्टोनिस को आज अपना पहला मैच खेलने वाले गेंदबाज कुलदीप सेन ने लखनऊ को मैच जिताना चाहिए।
राजस्थान की ओर से ट्रेंट बोल्ट ने 2, प्रसिद्ध कृष्णा और कुलदीप सेन ने 1-1 विकेट लिया। इनके अलावा युजवेंद्र चहल ने एक बार फिर 4 विकेट लिए और पर्पल कप होल्डर बन गए। उधर लखनऊ की ओर से जेसन होल्डर और कृष्णप्पा गौथम को 2-2 विकेट लिया। वहीं आवेश खान को भी 1 विकटे मिला।
इस मैच में युजवेंद्र चहल को 4 विकेट लेने की वजह से मैन ऑफ द मैच का रिवॉर्ड दिया गया।


