IPL 2022: PBKSvsGT: आज आईपीएल का सौलवां मैच मंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटन्स के बीच में खेला गया। इस मैच में गुजरात टाइटन्स ने पंजाब किंग्स को एक बेहद रोमांचक मुकाबले में 6 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ गुजरात ने जीत की हैट्रिक लगा दी है और इस सीजन में अभी तक एकमात्र टीम है, जिसे कोई दूसरी टीम हरा नहीं पाई है।

आज के मैच में गुजरात के ओपनर शुभमन गिल ने 59 गेंदों पर 96 रन की शानदार पारी खेली। वो अपने पहले आईपीएल शतक से तो चूक गए लेकिन मैन ऑफ द मैच का रिवॉर्ड लेना नहीं चूके। इस मैच में शुभमन गिल को मैन ऑफ द मैच तो मिला लेकिन फिर भी आज के मैच के हीरो एक बार फिर राहुल ही बने, राहुल तेवतिया…नाम तो सुना ही होगा।
राहुल ने लास्ट 2 बॉल में बनाए 12 रन
Rahul Tewetiya ने आज के मैच में सिर्फ 3 गेंद खेली और हीरो बन गए। मैच के आखिरी ओवर की आखिरी दो गेंदों पर गुजरात को जीत के लिए 12 रन चाहिए थे। लगभग सभी ने मान ही लिया था कि अब मैच गुजरात के हाथों से निकल चुका है लेकिन राहुल ने ऐसा नहीं माना था। राहुल ने ओडियन स्मिथ की पांचवी और छठी गेंदों पर लगातार 2 छक्के लगाकर गुजरात को टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत दिला दी।
इस वजह से राहुल तेवतिया, आज एक बार फिर हीरो बन गए हैं। आपको बता दें कि राहुल ने पहले भी राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए कुछ ऐसा ही कारनामा किया था और उस वक्त भी उनके खिलाफ पंजाब की टीम ही खेल रही थी। इसमें मजे की बात ये है कि उस वक्त भी वेस्ट इंडिज के ही एक गेंदबाज शेल्डन कॉट्रेल गेंदबाजी कर रहे थे और राहुल ने उनके एक ओवर में 5 छक्के लगाकर मैच का रूख ही पलट दिया था। राहुल ने आज भी आखिरी दो गेंदों में 2 छक्के वेस्ट इंडिज के गेंदबाज ओडियन स्मिथ के खिलाफ लगाए हैं। इस वजह से आज राहुल ट्विटर पर काफी ट्रेंड कर रहे हैं। आइए हम आपको आज के ट्विटर रिएक्शन्स दिखाते हैं।


