IPL 2022: RCBvsRR: आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच खेला गया। इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर यानी आरसीबी ने राजस्थान रॉयल्स को हरा दिया। आरसीबी ने आरआर को 4 विकेट से हरा दिया। आरसीबी एक वक्त काफी मुश्किल में थी लेकिन उसके बाद दिनेश कार्तिक आए और शाहबाज के साथ मिलकर पूरा मैच पलट दिया। इस हार के साथ राजस्थान को इस सीजन की पहली हार मिली है।
राजस्थान ने बैंगलोर को 170 रनों का लक्ष्य दिया था। बैंगलोर की शुरुआत अच्छी रही है और उनका पहला विकेट 55 रन पर गिरा। फाफ डु-प्लेसी ने 20 गेंदों में 29 रन बनाए। अनुज रावत ने 25 गेंदों में 26 रनों की पारी खेली। उसके बाद बैंगलोर ने लगातार 5 विकेट खो दिए। युजवेंद्र चहल ने विराट कोहली को रन आउट कर दिया और डेविड विल्ली को भी बोल्ड कर दिया। वहीं शेफरन रदरफोर्ड भी सिर्फ 5 रन ही बना पाए लेकिन उसके बाद आए शाहबाज अहमद और दिनेश कार्तिक। इन दोनों ने मिलकर ताबड़तोड़ बैटिंग की और 19.1 बॉल में आरसीबी को मैच जिता दिया।
दिनेश कार्तिक ने पलटा मैच

राजस्थान की ओर से युजवेंद्र चहल ने शानदार गेंदबाजी की। चहल ने 4 ओवर में 15 रन देकर 2 विकेट लिए और विराट कोहली को रन आउट भी किया। ट्रेंट बोल्ट ने 4 ओवर 34 रन देकर 2 विकेट झटके। प्रसिद्ध कृष्णा ने 4 ओवर में 40 रन देकर कोई विकेट नहीं लिया। रविंद्रचंद्रन अश्विन ने भी 4 ओवर में 39 रन देकर कोई विकेट नहीं लिया। अश्विन के 14वें ओवर ने दिनेश कार्तिक ने 21 रन बनाए और मैच वहीं से पलट गया।
इससे पहले आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। राजस्ठान की शुरुआत अच्छी नहीं रही और यशस्वी जायसवाल के रूप में उनका पहला विकेट काफी जल्दी गिर गया। हालांकि बटलर को दो बार जीवनदान मिला और उनके साथ देवदत्त पडिक्कल ने 29 गेंदों में 37 रन की पारी खेली। संजू सैमसन 8 गेंदों में 8 रन बनाकर आउट हो गए।
जॉस बटलर ने 47 गेंदों में नाबाद 70 रन बनाए। उनके बाद शिमरन हेटमायर ने भी 31 गेंदों में नाबाद 42 रन बनाए। इस तरह से राजस्ठान रॉयल्स ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 169 रन बना लिए। ऐसे में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम जॉस बटलर का कैच छोड़ना काफी महंगा पड़ गया।


