in ,

IPL 2022: RCBvsRR: बटलर का कैच छोड़ना पड़ा महंगा, क्या अब जीत पाएगी बैंगलोर?

JOS
Image Credit: iplt20.com

IPL 2022: RCBvsRR: आज इस सीजन का 13वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और राजस्थान रॉयल्स के बीच में खेला जा रहा है। इस मैच में आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। राजस्ठान की शुरुआत अच्छी नहीं रही और यशस्वी जायसवाल के रूप में उनका पहला विकेट काफी जल्दी गिर गया। हालांकि बटलर को दो बार जीवनदान मिला और उनके साथ देवदत्त पडिक्कल ने 29 गेंदों में 37 रन की पारी खेली। संजू सैमसन 8 गेंदों में 8 रन बनाकर आउट हो गए।

जॉस एक बार फिर बने बॉस

जॉस बटलर ने 47 गेंदों में नाबाद 70 रन बनाए। उनके बाद शिमरन हेटमायर ने भी 31 गेंदों में नाबाद 42 रन बनाए। इस तरह से राजस्ठान रॉयल्स ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 169 रन बना लिए। ऐसे में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम जॉस बटलर का कैच छोड़ना काफी महंगा पड़ गया।

आरसीबी के गेंदबाजों को नहीं मिला विकेट

आरसीबी की ओर से मोहम्मद सिराज ने गेंदबाजी की शुरुआत की और 4 ओवर में 43 रन खर्च किए। डेविड विल्ली ने 4 ओवर में 29 रन देकर एक विकेट लिया। उनके अलावा आकाश दीप ने 4 ओवर में 44 रन दिए। हसरंगा ने 4 ओवर में 32 रन देकर 1 विकेट लिए। हर्षल पटेल ने भी 4 ओवर में 18 रन देकर एक विकेट लिया।

अब आरसीबी की ओर से फाफ-डु-प्लेसी और अनुज रावत ने बल्लेबाजी की शुरुआत की है। आज के इस पिच में हुए पहली पारी के बाद क्रिकेट एक्सपर्ट का मानना है कि अगर मैदान पर ओस नहीं आई तो ये मैच आरसीबी के लिए मुश्किल होने वाला है। वहीं अगर ओस का असर रहा तो बैंगलोर की टीम इस रन को आसानी से चेज करके मैच जीत जाएगी।

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

इन तीन भारतीय खिलाड़ियों के नाम दर्ज है शर्मनाक क्रिकेट रिकॉर्ड

IPL 2022 RCB vs RR

IPL 2022: RCBvsRR: जानें कैसे सिर्फ एक ओवर में DK ने राजस्थान के मुंह से छीन ली जीत, मिला मैन ऑफ द मैच