in ,

TATA IPL 2022: कोलकाता (KKR) ने पंजाब (PBKS) को दी करारी मात, जानें कैसे आंद्रे रसल ने सिर्फ एक ओवर में बदल दिया पूरा मैच

Tata IPL 2022 KKR vs PBKS
Image Credit: BCCI/IPL

TATA IPL 2022: KKR VS PBKS: आईपीएल 2022 का आठवां मैच आज कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच मुंबई के वानखाड़े मैदान में खेला गया। इस मैच में एक बार फिर टॉस जीतने वाली टीम मैच जीती है। आज के मैच में शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

एक ओवर में पलटा मैच

केकेआर ने पंजाब किंग्स को 18.2 ओवर में ही 137 रन पर ऑल आउट कर दिया। उसके बाद दूसरी पारी में पंजाब ने भी कोलकाता के कुछ विकेट जल्दी चटकाए। एक वक्त ऐसा लगा कि मैच अंतिम ओवर तक जाएगा और काफी रोमांचक होगा लेकिन जब तक आंद्रे रसल मैदान में हैं, तो ऐसा कैसे हो सकता है।

रसल के आगे कोई भी नहीं हुआ सफल

Image Credit: BCCI/IPL

कोलकाता के 4 विकेट गिरने के बाद मैदान पर आंद्रे रसल और सैम बिलिंग्स बल्लेबाजी कर रहे थे और तब ओडियन स्मिथ गेंदबाजी करने आए। रसल ने उनके एक ओवर में ताबड़तोड़ बैटिंग करके मैच बदल दिया और केकेआर 15वें ओवर में ही मैच जीत गई। केकेआर की ओर से अजिंक्य रहाणे ने 12, वेंकेटेश अय्यर ने 3, श्रेषय अय्यर ने 26, नीतिश राणा 0, सैम बिलिंग्स 24 नाबाद और रसल ने 31 गेंदों में नाबाद 70 रन की पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिला दी। रसल ने अपनी पारी में 2 चौके और 8 छक्के मारे।

बल्लेबाजी बनी हार की वजह: मयंक अग्रवाल

उधर पंजाब की टीम में रबाडा ने 1, ओडियन स्मिथ ने 1 और राहुल चहर ने 2 विकेट लिए। पंजाब की ओर बाकी कोई गेंदबाज विकेट नहीं ले पाया। वहीं कोलकाता की ओर से उमेश यादव ने अपने आईपीएल करियर का बेस्ट स्पेल डाला और 4 ओवर में 23 रन देकर 4 विकेट लिए। वहीं टिम साउदी ने 4 ओवर में 36 रन देकर 2 विकेट लिए, शिवम मावी को 1, सुनिल नारायण को 1 और रसल को भी एक विकेट मिला।

उमेश यादव को मिला मैन ऑफ द मैच

Image Credit: BCCI/IPL

इस मैच के उमेश यादव अभी तक टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं और इसलिए उन्हें पर्पल कैप भी मिल गई है। इसके अलावा आंद्रे रसल भी अब अभी तक सबसे ज्यादा रन बनाने के साथ ओरेंज कप होल्डर बन गए हैं। उमेश यादव की शानदार गेंदबाजी के बदौलत उन्हें एक बार फिर मैन ऑफ द मैच मिला। केकेआर 3 मैचों में 2 मैच जीती है और दोनों में उमेश यादव मैन ऑफ द मैच बने हैं।

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गंभीर-धोनी में हुई दोस्ती, एक समय नहीं करते थे एक दूसरे को पसंद

TATA IPL 2022 MI vs RR 2022

TATA IPL 2022: MI vs RR: मुंबई ने जीता टॉस, राजस्थान करेगा पहले बल्लेबाजी, जानें आज की पिच रिपोर्ट और Playing XI