in , , ,

शुरुआती मैचों से हुआ क्लियर, CSK-MI नहीं, बल्कि ये टीमें बनाएंगी प्लेऑफ में अपनी जगह

आईपीएल के 15 सीजन का आगाज हो चुका है और लगभग सभी टीमें अपना एक-एक मैच खेल चुकी है। वहीं आने वाले मैचों में सभी टीमें अपनी राजनीति बना करके दूसरा मैच खेलना चाहेंगे और साथ ही प्लेऑफ में भी जगह बनाना चाहेंगे। शुरुआती मैचों में से तो यह साफ हो चुका है कि आईपीएल 2022 के प्लेऑफ में कौन-कौन सी टीम में अपनी जगह बना सकती हैं। इसलिए आपको बताते हैं इन टीमों के बारे में

पंजाब किंग्स 

हर साल पंजाब अपनी टीम में मेगा ऑक्शन के बाद स्टार प्लेयर्स को अपने साथ जोड़ती है। लेकिन टीम कि किस्मत नहीं बदल पाती हैं। पंजाब टीम ने एक भी आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम नहीं की है। लेकिन इस बार उसके पास कई सारे सितारे हैं जो उसकी किस्मत बदलने के लिए तैयार है आपको बता दें कि पंजाब ने अपने पहले मैच में आरसीबी की टीम को 5 विकेट के साथ करारी शिकस्त दी है। आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 205 रन बनाए हैं। लेकिन पंजाब ने ऑडियंस मैच की बेहतरीन बल्लेबाजी के दम पर अपने टारगेट को भी अच्छी किया है। उनकी गेंदबाजी लाइन अप बहुत ही ज्यादा मजबूत नजर आ रही है ऐसे में इस बार वह प्लेऑफ में अपनी जगह बना सकते हैं।

राजस्थान रॉयल्स

राजस्थान की गेंदबाजी आईपीएल 2022 में बेहद मजबूत नजर आ रही है। उनके पास रविचंद्रन अश्विन विजेंद्र चहल के रूप में बेह्तरीन स्पिनर मौजूद हैं जो भारतीय पिचों पर कहर बरपाने में माहिर हैं। आपको बता दें कि तेज गेंदबाजी में उनके पास ट्रेंट बोल्ट जैसा घातक हथियार भी मौजूद है जो कि किसी भी बल्लेबाज को धराशाई कर सकता है। राजस्थान ने अपने पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 61 रनों से पटखनी दी है। इसमें सबसे बड़ा प्रसिद्ध कृष्णाका रहा है जिन्होंने अपने चार ओवर के कांटे पर 16 रन देकर दो विकेट चटकाए हैं। बल्लेबाजी में उनकी सबसे बड़ी ताकत संजू सैमसन है।

कोलकाता नाइट राडइर्स 

कोलकाता की टीम के पास श्रेयस अय्यर के रूप में एक नया कप्तान मौजूद है। वह मैदान पर बिल्कुल रोहित शर्मा की तरह ही फैसले लेने में अव्वल है केकेआर ने अपने पहले मैच में सीएसके को 5 विकेट से करारी शिकस्त दी थी। इस मैच में उमेश यादव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए सीएसके का मैच अपनी तरफ मोड़ दिया था। केकेआर के गेंदबाजी और बल्लेबाजी बहुत ही संतुलित दिखाई दे रही है। केकेआर के पास अजिंक्य रहाणे और वेंकेटश अय्यर के रूप में बेहतरीन ओपनिंग जोड़ी भी मौजूद है। ऐसे में उनका भी प्लेऑफ में जाने के आसार काफी मजबूत दिखाई दे रहे हैं।

दिल्ली कैपिटल्स 

वहीं अगर बात करें दिल्ली की तो आपको बता देंगे। दिल्ली कैपिटल्स ने अपने पहले मैच में पांच बार की आईपीएल चैंपियन ट्रॉफी मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से करारी शिकस्त दी थी। दिल्ली के पास ऋषभ पंत जैसा बेहतरीन कप्तान मौजूद है। भारतीय पिचे हमेशा सही स्पिनरों का सपोर्ट करती आई है दिल्ली के पास अक्षर पटेल और कुलदीप जैसे बेहतरीन स्पिनर भी मौजूद है। जो ऐसी पिचों पर अपना दमखम दिखा सकते हैं। कुलदीप ने मुंबई के खिलाफ कातिलाना गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 18 रन देकर तीन विकेट चटकाए थे।

Written by admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IPL में इस घातक बल्लेबाज को एक छक्के के लिए मिले 5 लाख रूपए, वजह जानकार दंग रह जाएंगे आप

ये है आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी, किसी को 7 तो किसी को 10 करोड़ देकर टीम में किया है शामिल