in , , ,

IPL 2022 ; हैदराबाद ने अपने नाम दर्ज किया ये शर्मनाक रिकॉर्ड, जो कोई भी टीम नहीं करना चाहेगी

केन विलियमसन की कप्तानी वाली सनराइज हैदराबाद के लिए ipl 2022 की शुरुआत काफी ज्यादा खराब रही हे। आपको बता दें कि टीम को पहले ही मैच में सबसे बड़ी करारी हार का सामना करना पड़ा। यह टीम पहले मैच में तीनों डिपार्टमेंट में फेलियर साबित रही है। विलियमसन ने मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया । जोकि गलत साबित हुआ है। इस दौरान सभी गेंदबाजों ने जमकर रन लुटाए है। वहीं रनों के पीछा करने में भी ये सभी खिलाड़ी फेल साबित हुए। ये टीम बल्लेबाजी में भी फ्लॉप साबित हुई। जिसके बाद टीम को 61 रनों से हार देखने को मिली। आपको बता दें कि हैदराबाद की टीम ने इस मैच में एक शर्मनाक रिकॉर्ड को भी अपने नाम किया। जो कोई भी टीम अपने आप नहीं करना चाहेगी ।

सनराइजर्स ने शर्मनाक रिकॉर्ड भी अपने नाम
आपको बता दें कि राजस्थान में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 210 बनाए। हैदराबाद के सामने बड़ा लक्ष्य और टीम के अच्छी शुरुआत की बेहद जरूरत थी। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ टीम पहले ही ओवर से दबाव में दिखाई दी सनराइजर्स हैदराबाद ने पावर प्ले में 3 विकेट अपने गवा दिया। जिसके बाद टीम इस मैच में वापसी नहीं कर सकी।इसी के साथ टीम के नाम एक और शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया। हैदराबाद की टीम शुरुआती 6 ओवर में सबसे कम रन बनाने वाली टीम बन गई है। टीम शुरुआती छह ओवर में महज 14 रन ही अपने नाम कर पाई और जिसके साथ ही 3 विकेट भी गंवा दिए यह इतिहास में पावर प्ले का सबसे कम स्कोर है।

पावर प्ले में आउट हुए ये खिलाड़ी।
हैदराबाद के लिए इस मुकाबले में कप्तान केन विलियमसन ने अभिषेक शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करने का फैसला किया। लेकिन विलियमसन 2 रन के स्कोर पर ही अपना विकेट गंवा बैठे। टीम को 3 रन पर ही पहला झटका लग चुका था। जिसके बाद राहुल त्रिपाठी बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर आए और जीरो पर विकेट खो दिया। इस टीम का स्कोर 7 रन पर दो विकेट था। आपको बता दें कि टीम को निकोलस पूरन के रूप में तीसरा झटका दिखाई दिया पूरन भी खाता खोलने में नाकाम रहे और 9 रन पर टीम के तीन विकेट जा चुके थे। जिसके बाद टीम इस मुकाबले में दोबारा वापसी नहीं कर पाई और इस मैच में उसे करारी हार का सामना करना पड़ा।

Written by admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CSK में हुई जडेजा से भी बेहतरीन ऑलराउंडर की एंट्री, अब टीम को अकेले के दम पर जीतयेगा आईपीएल

भारतीय टीम को मिला बेहतरीन गेंदबाज, IPL में बल्लेबाजों के लिए बन रहा है मुसीबत