in

क्रिकेट के जूनून ने इन खिलाड़ियों से छुड़वाई,एल्कोहॉल और सिगरेट की लत

खेल के मैदान में खिलाड़ियों की सफलता का राज उनकी फिटनेस मानी जाती है। एक खिलाड़ी चाहे कितना अच्छा प्रदर्शन क्यों ना कर ले। लेकिन जब तक फिट नहीं होगा। तब तक मैदान में अपना बेहतरीन खेल नहीं दे पाएगा। ऐसा ही कुछ क्रिकेट के खेल के बारे में भी है। जहां क्रिकेटर्स को अपने आपको फिट रखने के लिए बहुत ज्यादा कोशिश करनी पड़ती है। आज हम आपको ऐसे ही तीन खिलाड़ियों के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने अपने क्रिकेट को अच्छा करने के लिए अपनी बुरी आदतों को छोड़ दिया हैं।

क्रिकेट की दुनिया के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर विश्व क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज माने जाते हैं। सचिन तेंदुलकर ने अपने इंटरनेशनल करियर में एक से एक कई सारे रिकॉर्ड कायम किए हैं। जानकारी के लिए आपको बताते हैं कि सचिन इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज माने जाते हैं। सचिन ने कामयाबी के शिखर पर चढ़ने के लिए कई सारी मेहनत की है। और कई सारा बलिदान भी दिया है। सचिन ने अपने जुनून क्रिकेट के खेल में आगे बढ़ने के लिए शराब पीने की आदत को भी छोड़ दिया था।

विराट कोहली
भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली आज किसी पहचान का मोहताज नहीं है। कोहली मौजूदा समय में सब बड़े-बड़े बल्लेबाजों को टक्कर देते हैं। जो रनों और रिकॉर्ड के मामले में सबसे आगे हैं। कोहली रनों के एवरेस्ट पर चढ़ते चले जा रहे हैं। उनकी टक्कर मौजूदा समय में कोई भी बल्लेबाज नहीं कर सकता कोहली अपनी फिटनेस को लेकर काफी ज्यादा गंभीर है कोहली ने अपने आप को फिट रखने के लिए शराब का सेवन करना भी छोड़ दिया था।

केएल राहुल
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल आज भारतीय टीम में पूरी तरीके से अपने आप को स्थापित कर चुके हैं आपको बता दें कि राहुल ने 2015 में अपने करियर का आगाज किया था। जिसके बाद उन्होंने तीनों फॉर्मेट में अपनी जगह धीरे-धीरे बना ली। हालांकि पिछले कुछ समय से टेस्ट मैच नहीं खेल रहे हैं। लेकिन वनडे और T20 में राहुल अभी भी प्रमुख बल्लेबाज माने जाते हैं। वैसे तो केएल राहुल पार्टियों के बेहद शौकीन हैं। और शराब का सेवन करना भी बेहद पसंद करते हैं लेकिन अपनी सेहत को ध्यान में रखते हुए उन्होंने भी शराब का सेवन करना बंद कर दिया है।

मनिका पालीवाल

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चेन्नई सुपरकिंग्स ने ट्वीट किया MS Dhoni का वीडियो, ख़ुशी से झूमते हुए दिखाई दिए फैंस

खिलाड़ी जिन्हें कप्तानी का मौका मिलाना चाहिए था