in ,

नए दिशानिर्देश पर BCCI ने दिया सटीक जवाब IPL आयोजन में अभी दिक्कत है

भारत सरकार द्वारा खाली स्टेडियम में खेल गतिविधियों को शुरू करने की इजाजत दिए जाने के बाद अब आईपीएल 2020 का आयोजन संभव होने पर चर्चाएं और ज्यादा तेज होती हुई दिखाई दे रही है। हालांकि बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष अरुण धुमल ने इस बात को साफ कर दिया है कि क्रिकेट फिर से शुरू होने में अभी एक बड़ी बाधा सामने है।

ईएसपीएन क्रिकइन्‍फो से बातचीत करते हुए अरुण धुमल ने कहा है कि क्रिकेट गतिविधि फिर से शुरू करने के लिए यात्रा पर लगी रोक को हटाना बेहद जरूरी होगा। लॉक डाउन 4.0 के नियमों के मुताबिक 31 मई तक हवाई यात्रा पर पूरी तरीके से रोक रहेगी। अपने अनुबंधित खिलाड़ियों के लिए स्किल आधारित कोई ट्रेनिंग कैंप शुरू करने से पहले बीसीसीआई को थोड़ा सा इंतजार और करना होगा।

हालांकि बताया गया है कि क्रिकेटर्स और सपोर्ट स्टाफ की सुरक्षा बीसीसीआई की पहली प्राथमिकता है। हम कोई ऐसा निर्णय जल्दबाजी में आकर नहीं करने वाले हैं। जिसके चलते कोरोना वायरस को जड़ से खत्म करने के लिए भारत की तरफ से हो रहे लगातार प्रयासों को नुकसान पंहुचे।

यह पूछे जाने पर कि क्या बीसीसीआई और आईपीएल 2020 की संभावना को तलाशने में जुट गया है। धुमल ने कहा कि इस पर कोई प्रतिक्रिया देना बेहद जल्दबाजी होगी। ऐसा तभी संभव है जब क्रिकेट कैलेंडर फिर से खुले और दुनिया भर में लगा ट्रेवल बैन पूरी तरीके से हट सके।

धुमल ने श्रीलंका क्रिकेट द्वारा अपने देश में आईपीएल 2020 कराए जाने का प्रस्ताव मिलने की बात भी स्वीकारी है। हालांकि उन्होंने इसके साथ यह भी कहा है कि भारत सरकार से यात्रा की इजाजत मिलने पर ही वह इस पर विचार कर सकते हैं।

–मनिका पालीवाल

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोहली ने बताया, IPL 2009 में शेन वॉर्न के सामने नजर आता था बेवकूफ

बिना दर्शकों के क्रिकेट लगेगा बिना दुल्हन के शादी; शोएब अख्तर