देश में कोरोनावायरस का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है और इसकी वजह से ज्यादातर लोग अपने-अपने घरों में रहने को मजबूर है। ऐसे वक्त में भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी भी सोशल मीडिया पर अधिक समय बिता रहे है। लाइव चैट से जहां वह अपने फैंस से रूबरू होते है। तो वहीं वह अपनी पुरानी यादों को ताजा करते हुए भी दिखाई देते हैं। यह खिलाड़ी अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते है। अब इस क्रम में दिग्गज ऑलराउंडर खिलाड़ी युवराज सिंह ने एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह एक बल्ले के कोने पर गेंद को उछाल ते हुए दिखाई दे रहे।
हालांकि इस वीडियो में उन्होंने महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर टीम इंडिया के हिटमैन यानी कि रोहित शर्मा और फैंस के बीच टर्बनेटर नामका मशहूर हरभजन सिंह का चैलेंज दिया है। जी हां वीडियो में युवराज बल्ले के कोने से गेंद को बार-बार उछालते कहते हैं “मैं कोरोनावायरस को फैलाने से रोकने के लिए जब तक हो सके घर पर रहने का प्रयास करूंगा। मुझे इसके साथ ही कुछ अन्य खिलाड़ियों को भी नॉमिनेट करना है।
सचिन और रोहित शर्मा के लिए है बेहद आसान
इसी के साथ वह अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहते हैं कि “मैं इसमें सचिन तेंदुलकर रोहित शर्मा और हरभजन सिंह को नॉमिनेट करता हूं । हालांकि सचिन तेंदुलकर के लिए आसान होगा तो हो सकता है रोहित शर्मा के लिए भी यह आसान होने वाला है। लेकिन भज्जी के लिए यह बिल्कुल भी आसान नहीं है।
हरभजन सिंह ने दिया जवाब
युवराज की इस बात का जवाब देते हुए हरभजन सिंह ने कहा है कि मैं आपका यह चैलेंज स्वीकार करता हूं। उल्लेखनीय है कि कोरोनावायरस का प्रकोप बढ़ता जा रहा है और भारत की अगर बात करें तो अब तक 80000 से ज्यादा लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं । जबकि 26 से ज्यादा लोग मौत के घाट उतार चुके हैं और इसके प्रसार को रोकने के लिए कई तरह के तरीके भी अपनाए जा रहे हैं।
–मनिका पालीवाल


