बैडमिंटन में भारत का नाम रोशन कर शटलर किदाम्बी श्रीकांत दुनिया के नंबर 1 बैडमिंटन प्लेयर बन गए हैं।श्रीकांत ने ये कामयाबी आज यानी गुरूवार को जारी ताजा वर्ल्ड बैडमिंटन रैंकिंग में हासिल की। श्रीकांत इस मुकाम पर पहुंचने वाले भारत के पहले पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी हैं।
7 फरवरी 1993 को गुंटूर (आंध्रप्रदेश) में श्रीकांत का जन्म हुआ। उनके बड़े भाई भी बैडमिंटन प्लेयर रहे हैं। साल 2008 में उनका परिवार हैदराबाद शिफ्ट हो गया था।
टीनेज के दौरान श्रीकांत भी अपनी करियर को लेकर सीरियस नहीं थे। उन्हें नहीं पता था कि भविष्य में क्या करना है? इसी बात को लेकर उनके पिता काफी परेशान रहते थे।
श्रीकांत को फोकस्ड ना देख उनके पिता ने बड़े बेटे की तरह ही उन्हें भी बैडमिंटन सीखने के लिए भेज दिया। इसके बाद श्रीकांत ने गोपीचंद अकादमी ज्वाइन कर ली।